फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिल्मी अंदाज में बदमाशों से भिड़ गया युवक, लोग बोले- 'यह तो हीरो है'

Wed, 30 Dec 2020 07:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवक के साहस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, वह बाइक सवार बदमाशों से अकेला भिड़ गया और खुद के साथ लूट की घटना होने से बचा लिया। इतना ही नहीं उसने एक आरोपी को दबोच भी लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोग उसे हीरो बुलाने लगे।

विज्ञापन


मामला खोराबार इलाके के फोरलेन पर आदर्श सिटी के पास का है। यहां बिहार के सीतामणि निवासी रंजन कुमार शहर के एक इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर काम करता है। वह छुट्टी पर गांव गया था और बुधवार को बाइक से लौट रहा था।

दोपहर दो बजे के करीब फोरलेन पर आदर्श सिटी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उसके पास रखे सामान को लूटने की कोशिश की। यह देखकर वह आरोपियों पर अकेले ही टूट पड़ा और सड़क पर शोर मचाने लगा।
विज्ञापन


मारपीट होता देख कई राहगीर रुक गए तो एक आरोपी फरार हो गया मगर उसने दूसरे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने रंजन कुमार के साहस की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि यह इतनी बहादुरी तो कोई हीरो ही दिखा सकता है।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर चौकी की पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान हाटा निवासी रोहित के रूप में हुई है। उसने अपने साथी का भी नाम बताया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी की मदद से पुलिस को हाइवे लूट की कई घटनाओं के पर्दाफाश की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें