फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 21 Sep 2020 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी में कब्रिस्तान के पास एक मकान में रिश्तेदारी में आए एक युवक का शव लटकता मिला। युवक का पैर जमीन पर टिका था और गले में फंदा पड़ा था। सोमवार की सुबह लोगों ने युवक को मृत देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कन्हैया साहनी (24) पुत्र खेदारू साहनी निवासी धमउर, थाना मैरवा, बिहार के रूप में हुई है। कन्हैया अपने बुआ के घर आया था। रात में भोजन के बाद अपने फुफेरे भाई से यह कहकर घर से निकला कि अभी एक भाभी से मिलकर आ रहा हूं।

मृतक के बुआ के घर के लोग खाना खाकर सो गए। सोमवार की सुबह कन्हैया का शव स्वर्गीय मदन साहनी के सुनसान पड़े घर के खिड़की से लटकता मिला। स्वर्गीय मदन साहनी की पत्नी अपने मायके में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक का शर्ट पास के ही एक चारदीवारी पर रखा मिला। उसका शव जमीन से टिका था।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार सीबी सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें