देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के युवक ने एक बालक के साथ अप्राकृतकि दुष्कर्म का प्रयास किया। बालक लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा तो उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि 18 जून को मेरे पड़ोस के एक युवक अपने घर पर अकेला था। उसी दौरान खेलते हुए दो-तीन बच्चे एक साथ उसके घर में चले गए। युवक के घर मे से जब बाकी बच्चे बाहर निकल गए तो युवक ने उसके सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म बनाने की कोशिश की है।
बालक लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा। काफी असहनीय पीड़ा से ग्रस्त बालक से पूछा गया तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजन बालक को इलाज कराने सीएचसी पर ले गए जहां इलाज कराकर घर लेकर लौटे। इसके बाद थाने पहुंच कर पीड़ित बालक के पिता ने घटना की तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ लैंगिक अपराध का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।