फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 09:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

महराजगंज जिला मुख्यालय से चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर जा रही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र निवासी एक 36 वर्षीया महिला शुक्रवार की देर शाम महराजगंज से अपने घर जाने के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रही थी। मऊपाकड़ चौराहे पर उसके सामने आकर एक आटो रुका। महिला घर जाने के लिए उसमें बैठ गई।
विज्ञापन


आटो ड्राइवर का एक साथी पहले से उसमें बैठा था। महराजगंज से आगे बढ़ने पर दरहटा से परासखाड़ रोड पर आटो ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ ली और एक ईंट-भट्ठे पर सुनसान देख ड्राइवर ने टेंपो रोक दिया। वहां दोनों ने महिला के साथ जबरिया सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर धनेवा-धनेई निवासी वीरेंद्र व मऊपाकड़ निवासी संतोष के खिलाफ गैंगरेप व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें