फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बेखौफ बदमाश: दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश

Mon, 22 Nov 2021 09:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बड़हलगंज के सिधुआपार में सुबह हुई घटना, मुंह पर मास्क लगाए फल लेकर महिला के घर पहुंचे थे तीन बदमाश, थाईलैंड की ले रखी थी नागरिकता, कोरोनाकाल में बच्चों संग आई थीं पैतृक गांव।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते बच्चे व मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधुआपार गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर 37 वर्षीया अप्रवासी महिला पुष्पा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। भाग रहे तीनों बदमाशों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के देवर व भतीजा समेत पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या, साजिश रचने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सिधुआपार गांव के दयानंद यादव ने थाईलैंड की नागरिकता ले रखी थी। चार साल पहले उनकी मौत हो गई। कोरोनाकाल में पत्नी पुष्पा यादव चारों नाबालिग बच्चों के साथ पैतृक गांव सिधुआपार में रहने लगीं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार तीन लोग पुष्पा के घर पहुंचे। वे मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। इनमें से एक शख्स बाइक स्टार्ट कर गेट पर खड़ा था, जबकि दो लोग मकान का गेट खोलकर अंदर पहुंच गए।
विज्ञापन


मुंह पर मास्क लगाए लोगों को घर में घुसते देख पुष्पा ने पूछा तो दोनों ने खुद को परिचित बताते हुए साथ में लिए फल को कमरे में रखा और तमंचा निकाल लिया। पुष्पा ने उन्हें धक्का देकर भागने का प्रयास किया। इस बीच एक ने गोली चला दी जो पुष्पा के सिर के पीछे की तरफ लगी।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच में जुटे अधिकारी

वे फर्श पर मुंह के बल गिर गईं और मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पा की छोटी बेटी प्रीति का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह दौड़ते हुए कमरे में पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह से बच निकली। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे, तब तक बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका की बड़ी बेटी कुमारी अनुज यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि सोमवार को मैं भाई रितिक व बहन पूजा के साथ स्कूल गई थी। छोटी बहन प्रीति और मां घर पर थी। स्कूल में सूचना मिली की मम्मी को गोली लग गई है तो हम भाई-बहन घर पहुंचे। यहां मम्मी मृत पड़ी थीं और बहन रो रही थी। तहरीर में उसने अपने चाचा, उनके लड़के व रिश्तेदारों पर जमीन बंटवारे को लेकर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

कोतवाल उमेश वाजपेयी ने बताया कि इस मामले में हरिनाथ, गोपाल, राजू यादव, ऊषा, संजय व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व साजिश रचने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुरक्षा के लिहाजा से मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें