फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी की तलाश में मध्य प्रदेश से गोरखपुर पहुंची महिला, बोली- शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Thu, 01 Jul 2021 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया और उसके दो बच्चों को अपनाने की बात कही। महिला का आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की एक महिला ने गोरखपुर जिले के गगहा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और सवा लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। घर में बंधक बनाने के साथ ही युवक के तीन दोस्तों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला बुधवार को गोरखपुर पहुंची थी। न्याय के लिए उसने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देने के बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत भी की। उधर, उसके आने से पहले ही उसका कथित प्रेमी फरार हो गया था।

रायसेन मध्य प्रदेश की महिला ने बताया कि वह बीते 10 वर्षों से गोरखपुर के गगहा के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थी। वह रायसेन में टेलीफोन विभाग में काम करता था। इसी दौरान वह महिला के संपर्क में आया। वह घर के पास किराए का कमरा ले कर रहने लगा। महिला के घर उसका आना-जाना था। इस बीच दोनों करीब आ गए।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया और उसके दो बच्चों को अपनाने की बात कही। महिला का आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच बहाने से 1.25 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद कोर्ट में शादी करने के लिए गोरखपुर बुलाया। इसके बाद अपने गांव ले गया और घर के कमरे में बंद करके रखा। इस दौरान उसके तीन दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें