फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महिला को मदद के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म, गोपनीय तरीके से बनाया वीडियो

Wed, 17 Mar 2021 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • आरोपियों ने घर पर नहीं बताने की दी थी धमकी
  • केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को मदद के बहाने उसकी मौसी के घर में ले जाकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने गोपनीय तरीके से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था, जो उसकी पत्नी के हाथ लग गया। इसके बाद वह पीड़ित महिला के पति के पास वीडियो लेकर पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने छेड़खानी, दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तहरीर में पीड़ित महिला ने लिखा है कि 12 मार्च की दोपहर एक बजे वह बाजार सामान खरीदने गई थी। वहीं पड़ोस का युवक दोपहिया गाड़ी से मिला और पूछा कि कहां जाना है। महिला ने खुद के मौसी के यहां जाने की बात कही तो युवक अपनी बाइक पर महिला को बैठाकर मौसी के घर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उस समय मौसी खेत में गई थीं। घर पर कोई नहीं था तो युवक पीड़िता को जबरन कमरे में लेकर गया और दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी देकर किसी को बताने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को घर लाकर छोड़ दिया।

रात आठ बजे आरोपी युवक की पत्नी पीड़िता के घर पहुंची और पीड़िता के पति को एक वीडियो दिखाई जिसे युवक ने गोपनीय तरीके से बनाया था। इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार को पीड़िता ने गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर गुलरिहा थाने पर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान-माल की धमकी, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें