फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मामूली बात को लेकर पति से हुआ तकरार, साड़ी के फंदे से लटका मिला पत्नि का शव

Thu, 30 Apr 2020 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव के महुरिया टोला में पूजा (23) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। साड़ी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।  

विज्ञापन


पति राममनि ने बताया कि पूजा ने कहा था कि पायल टूट गई है, बनवा दीजिए। इसी बात से वह नाराज थी। बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी खाना बनाई और पति खाकर बगल झलरिहवा गांव अपनी ननिहाल चला गया। ननिहाल में नेवासा (पाही) था।

दोपहर करीब 11 बजे लौटा तो कमरा बंद था। भीतर देखा तो साड़ी के बने फंदे में पूजा का गला कसा था। कुछ ही देर में पूरे गांव में बात फैल गई। उसी बीच सोनहा पुलिस को जानकारी मिली। हल्का के दरोगा संजय कुमार व सिपाही राधेश्याम यादव के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले शादी हुई थी। नायब तहसीलदार भानपुर कृष्ण कुमार मिश्र ने पंचनामा भरवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें