उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा के पोखरभिंडा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें एक महिला जिंदा झुलस गई।
मृतक महिला के मायके वालों को हत्या की आशंका है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले से जुड़े दो लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात को चंपा देवी (35) खाना खाकर सो गई थी। अचानक देर रात झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगा देखाकर फायर बिग्रेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए।