फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: रहस्यमय हाल में बिस्तर पर मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

Fri, 03 Jun 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बृहस्पतिवार सुबह मालती सो कर उठी और बरामदे में गई तो देखा की मां कमला का शव बिस्तर पर पड़ा था। दामाद इंद्रजीत घर पर नहीं था। मालती ने इसकी सूचना थाने पर जाकर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके के बहादुरपुर बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिस्तर पर कमला देवी (65) का शव मिला। आशंका है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। महिला के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से दामाद फरार है। बेटी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बहादुरपुर बुजुर्ग गांव में कमला देवी पति दुर्जन की मौत हो चुकी है। बेटा न होने की वजह से बेटी मालती और दामाद इंद्रजीत के साथ गांव में रहती थी। कमला, उनकी बेटी मालती और दामाद इंद्रजीत बुधवार की रात खाना खाकर सो गए। बेटी और दामाद कमरे में तो कमला बरामदे में सो रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह मालती सो कर उठी और बरामदे में गई तो देखा की मां कमला का शव बिस्तर पर पड़ा था। दामाद इंद्रजीत घर पर नहीं था।
विज्ञापन


मालती ने इसकी सूचना थाने पर जाकर दी। उसने तहरीर में अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है। एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें