फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: महिला का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, हत्या कर शव को कुंए में फेंकने का आरोप

Wed, 28 Apr 2021 09:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

सूचना पाते सीओ नौतनवां, फरेंदा, कोल्हुई और बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को मनाने में जुट गई। शाम छह बजे पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में कुएं में मिली 52 वर्षीय महिला का शव बुधवार को पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा तो परिजन उग्र हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ महिला का शव कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर रखकर दिन में पांच बजे के करीब जाम कर दिया। जिसकी सूचना पाते सीओ नौतनवां, फरेंदा, कोल्हुई और बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को मनाने में जुट गई। शाम छह बजे पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के कुंए में मंगलवार को दिन में एक महिला का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तो शव को बाहर निकाला गया। महिला की शिनाख्त गांव के ही चंद्रावती (52) के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जाता है महिला सोमवार की देर शाम को घर से बाहर निकली थी, फिर वापस नहीं आई। परिजन महिला का काफी खोजबीन किए लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को दिन में महिला का शव पोस्टमार्टम होकर घर पहुंचा तो ग्रामीण उग्र होकर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने शव को रखकर कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या करके शव को कुंए में फेंक दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर हीलाहवाली कर रही है। पुलिस ग्रामीणों को मनाने में जुटी रही। वहीं मृतका के बेटे जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सीओं नौतनवां अजय सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें