फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नशेड़ी ने भतीजे की कुल्हाड़ी से की हत्या, भाई घायल

Tue, 01 Jun 2021 09:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बेलीपार इलाके में हुई घटना, बाप-बेटे पर हमला करने के आरोपी चाचा को हिरासत में लिया गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के ऊंचगांव में सोमवार की रात 9.30 बजे के करीब नशेड़ी युवक ने अपने भतीजे और भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भतीजे शिवम (12) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता दुखहरन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा प्रवेश को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऊंचगांव के हरिजन बस्ती निवासी दुखहरन का बेटा शिवम सोमवार को घर पर सो रहा था। इस दौरान चाचा प्रवेश अचानक आया और उसे जगाकर मारने लगा। 

मारपीट की आवाज सुनकर शिवम का पिता दुखहरन उसे बचाने को पहुंचा और चाचा से उसे छोड़ाया। इतने में चाचा ने वहां पर रखे कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर दुखहरन पर भी हमला किया। 
विज्ञापन


शिवम के सिर में गंभीर घाव आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर बेलीपार नीरज राय ने बताया कि पिता-पुत्र पर चाचा ने कुल्हाड़ी से हमला किया है जिसमें बेटे की मौत हो गई और घायल पिता को भर्ती कराया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। उसने ऐसा क्यों किया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें