फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: युवती का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Jun 2021 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

नगर थाना क्षेत्र की युवती, उसी के गांव के दो लोगों पर आरोप, सुल्तानपुर में माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करती है युवती, कलवारी पुलिस दो लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में माइक्रो फाइनेंस का काम करने वाली नगर थाना क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को युवती ने एसपी आशीष श्रीवास्तव के सामने प्रस्तुत होकर आपबीती बताई। जिसके बाद कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि वह दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती है। रविवार शाम को वह दोस्तपुर जाने के लिए अपने स्कूटी से निकली। अभी वह कलवारी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव के मजार के पास पंहुची ही थी कि पीछे से उसके गांव के रमाकांत व मदन आ गए और उसे रोक लिया।

उसके हाथ से मोबाइल छीन तथा पास रखा पांच हजार रुपये भी छीन लिए। दोनों लोग अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दिए। उसे उसके स्कूटी पर जबरदस्ती बैठाकर टांडा के थर्मल पावर के लिए बिछाये गए रेलवे लाइन के पास ले जाकर उसके दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग चार बजे उसे होश आया तो वह किसी तरह अपने ऑफिस पंहुची। वहां अपने साथ काम करने वालों से बताया तो वे लोग उसके घर फोन किए। फोन पर सूचना मिलने के बाद उसके पिता उसे लेने उसके ऑफिस पहुंचे और साथ लेकर वापस घर आ गए।
विज्ञापन


सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कलवारी थाने में मुकदमा सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें