बच्चों के साथ पीड़ित यात्री राम गिरीश।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे में टिकट दलालों का नेटवर्क सक्रिय है। अपने फायदे के लिए वे बच्चों को सीनियर सिटीजन बनाकर कन्फर्म टिकट दे रहे हैं और चेकिंग में यात्री को पेनाल्टी भी भरना पड़ रहा है। गोरखपुर से यशवंतपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री को टिकट दलालों द्वारा ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब वह ट्रेन में टीटीई द्वारा टिकट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके तीन नाबालिग बच्चों के उम्र में सीनियर सिटीजन दर्शाते हुए टिकट में कंसेशन लिया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 02591 से गोरखपुर से यशवंतपुर की यात्रा कर रहे गोरखपुर मानीराम के निवासी राम गिरीश ने अपने परिवार के 11 सदस्यों का टिकट हैदराबाद के एक टिकट दलाल के जरिए से बनवाया था।
टिकट में तीन नाबालिग बच्चों को दलाल ने सीनियर सिटीजन दिखाकर पैसे बचा लिए इसकी जानकारी तब मिली जब टीटीई ने ट्रेन में टिकट को चेक किया। राम गिरीश ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद के एक टिकट दलाल से दो हजार प्रति टिकट के हिसाब से 22 हजार देकर 11 टिकट बुक कराए थे। जिसमें उनके तीन नाबालिग बच्चे थे। जिनकी उम्र में बदलाव करके सीनियर सिटीजन के उम्र को दर्शाया गया था।