फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहू के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक, ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 06 Jan 2021 07:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसे तीन युवकों को गांव वालों ने बहू के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

विज्ञापन


ससुर के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने बहू के कमरे से पकड़े युवकों की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। युवकों के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। ससुर ने बहू के चरित्र पर सवाल उठाया है और कहा कि युवकों से उसके अनैतिक संबंध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ससुर ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उनकी बहू से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवकों का अनैतिक संबंध है। आए दिन युवक रात में घर में घुस जाता है और दबंगई दिखाता है। मंगलवार की रात में भी तीन युवक घर में घुसे हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने चारों तरफ से उन्हें घेर कर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई कर दी। मौका देख कर एक युवक चाकू से हमला कर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

इस संबंध में चौकी प्रभारी भटहट वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक घर में तीन युवक पकड़े गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें