फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 मवेशी कराए मुक्त

Thu, 30 Sep 2021 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहज्ज्म निवासी सतोली थाना डिडौली, जेपीनगर, अमरोहा, आसिफ निवासी टाडा थाना पीलिया लखीमपुर खीरी और नत्थू निवासी गुरदेउ खैरा थाना मैगलगंज लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा फोरलेन के रास्ते बिहार की तरफ जा रहे एक ट्रक से तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 18 मवेशियों को मुक्त कराया है। एसओजी व सोनबरसा पुलिस ने रामूडीहा गांव के पास से इस ट्रक को पकड़ा।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहज्ज्म निवासी सतोली थाना डिडौली, जेपीनगर, अमरोहा, आसिफ निवासी टाडा थाना पीलिया लखीमपुर खीरी और नत्थू निवासी गुरदेउ खैरा थाना मैगलगंज लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोनबरसा चौकी पर इंचार्ज मदन मोहन मिश्रा और एसओजी टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक से तस्कर मवेशी लेकर गोरखपुर की तरफ जा रहे हैं। शाम करीब पांच बजे सोनबरसा चौकी के सामने बैरियर लगाकर इस ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी चालक पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हुए गाड़ी लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा कर रामूडीहा गांव के सामने रोक लिया। ट्रक से तीन तस्करों को पकड़ा गया, जबकि एक तस्कर भाग निकला। गाड़ी पर 18 मवेशी लदे थे जिन्हें फलमंडी स्थित गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें