फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटों ने पिता की हत्या कर अपने ही खेत में दफना दिया था शव, वजह हैरान करने वाली

Sat, 16 Jan 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी सोनू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की उस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव में 11 साल पहले अपने ही दो बेटों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया था। हैरान करने वाली बात तो ये है कि पिता ने जिस खेत में किसानी कर अपने बच्चों को पाला था उसी खेत में बेटों ने हत्या कर उनका शव दफना दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बारीगांव निवासी सोनू सिंह ने 2009 में अपने भाई दीप नारायण सिंह उर्फ इंस्पेक्टर के साथ मिलकर अपने पिता नित्यानंद सिंह की हत्या कर दी थी। उस समय पिता ने जमीन का बैनामा किया था। जिसकी रकम के बंटवारे को लेकर पिता पुत्र में विवाद हुआ था। हत्या के बाद दोनों ने शव को खेत में तालाब के पास दफना दिया था।

दोनों आरोपी भाइयों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद लाश बरामद की थी। पिता की हत्या में एक भाई बालेंद्र ने सोनू और दीप नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोनू के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


सोनू चार भाइयों में छोटा है। उसका एक भाई अपनी बहन के यहां बस्ती जिले में रहता है, जबकि एक भाई की डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नशे की वजह से छोड़ गई पत्नी

गांव वालों का कहना है कि दोनों भाईयों को शराब पीने की आदत थी। यही वजह है कि इनकी पत्नियां छोड़कर चली गईं। साल 2009 में पिता की हत्या दोनों भाईयों ने शराब के नशे में की थी।

गौरतलब है कि बीते 10 जनवरी को रुपये के लालच में सोनू सिंह ने अपने बड़े भाई बालेंद्र सिंह (45) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। नशे की हालत में दोनों भाई बेचे गए खेत के रुपये का बंटवारा कर रहे थे, इसी दौरान विवाद हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें