फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब मामला: सख्ती बढ़ी तो शुरू हुई धर-पकड़, घटी तो फाइल हो जाती है क्लोज

Fri, 19 Mar 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • कच्ची शराब के धंधे में स्थानीय पुलिस और धंधेबाजों के बीच अच्छा तालमेल
  • प्रयागराज में मौत के बाद पुलिस महकमे ने बढ़ाई सतर्कता, एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

 
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक राजेश डी मोडक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में बुधवार को जहरीली शराब से मौत के बाद कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिए गए हैं। अब थाने सक्रिय होंगे और कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती हुईं मिल जाएंगी। इससे पहले कच्ची शराब के धंधेबाजों और स्थानीय पुलिस के बीच गजब का तालमेल दिखता है।

विज्ञापन


मूलमंत्र, तुम हमारी जेब की चिंता करो, हम तुम्हें सुरक्षा देंगे। पुराने मामलों में भी कच्ची शराब पर सख्ती तब तक ही रहती है, जब तक अफसरों की नजर रहती है, वरना फाइल क्लोज।   

जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव में शराब का दौर चलना कोई नई बात नहीं है। ना ही उसके जहरीली हो जाने का। प्रयागराज में मौत के बाद एक बार फिर अफसरों ने विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया है। वजह साफ है, गोरखपुर में पिछले पंचायत चुनाव के दौरान 2015 में पिपराइच इलाके में तीन लोगों की मौत हो चुकी है तो 6 फरवरी 2019 को कुशीनगर में शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला भी सामने आया जो काफी तूल भी पकड़ा था।
विज्ञापन


यही वजह है कि इस बार पहले से ही पुलिस चौकस थी, मगर उनकी सतर्कता को और बढ़ाने के लिए आईजी राजेश डी मोडक ने आदेश जारी कर दिया है। आईजी राजेश डी मोडक ने एक सप्ताह का विशेष अभियान कच्ची शराब के खिलाफ चलाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

सीओ देंगे प्रमाण पत्र कि उनके इलाके में नहीं बन रही कच्ची शराब

एडीजी जोन अखिल कुमार ने भी जोन में कच्ची शराब को लेकर एक आदेश जारी किया है। जोन के सभी सीओ को इस बात का लिखित प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके सर्किल के थानाक्षेत्रों के किसी भी इलाके में कच्ची शराब नहीं बन रही है और न ही बेची जा रही है।

पत्र लिखकर एडीजी ने जोन की पुलिस को कच्ची व अवैधानिक शराब के बनाने व बेचने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। एडीजी ने सभी सीओ से इस बात का भी प्रमाण पत्र मांगा कि उनके क्षेत्र में कहीं इस प्रकार के कार्य नहीं हो रहे हैं।

पिछले सात दिनों में कच्ची शराब पर कार्रवाई
आठ मामलों में 28 लोग गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई करने भर की कच्ची शराब बरामद

आईजी रेंज राजेश डी मोडक ने कहा कि कच्ची शराब के खिलाफ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह का कच्ची शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। इसके बाद यदि कच्ची शराब की शिकायत आई और सही पाई गई तो दोषी पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें