वहीं ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव टकारला में जमीनी विवाद पर दो परिवारों में हुई मारपीट में घायल वृद्ध ने आठ दिन बाद दम तोड़ दिया है। मृतक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। इस बीच, घायल बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस छानबीन को तेज कर दिया है। पुलिस के अनुसार बलविंदर कुमार निवासी टकारला ने इस मामले में प्रारंभिक शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि 10 मार्च को सुबह के लगभग दस बजे उनके पिता के साथ चाचा ने जमीनी विवाद पर गाली गलौच और मारपीट की। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए जाते समय भी आरोपी परिवार का एक सदस्य भी मौके पर आ गया। आरोपी ने उनका रास्ता रोककर पिता को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इस घटना में उनके पिता को चोटें आई थी। घायल पिता ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। अंब की डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।