उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहसं कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया निवासी एक व्यक्ति सोमवार को अपनी जमीन का बैनामा तहसील परिसर पहुंचा था। जिसकी सूचना व्यक्ति के बड़े बेटे को मिल गई।
आनन-फानन में बेटे ने तहसील पहुंचकर पिता की जमकर पिटाई कर दी। दोनों के बीच मारपीट होते देख तहसील में उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया। वही दोनों के बीच तहसील परिसर में देर शाम तक बहस होती रही जिसके चलते जमीन का बैनामा नहीं हो सका।
सबया निवासी शिवगोविंद ने बताया कि वह दो भाई है। पिता रामदरश के नाम से कुल 35 डिस्मिल जमीन है। पिता रामदरश छोटे भाई प्रदुमन की मिली भगत से गुरली निवासी एक व्यक्ति के बहकावे में आकर अपनी नाम की 15 डिस्मिल जमीन का बैनामा करने तहसील पहुंच गए। जिसकी जानकारी मिली तो तहसील परिसर पहुंचकर विरोध किया।
वहीं पिता रामदरश का कहना है कि आवश्यक कार्य के लिए बैंक से कर्ज लिया हूं। जिसे भरने के लिए दोनों लड़के शिवगोविंद व प्रदुमन से कई बार कहा। जिसपर लोन चुकाने के लिए छोटा लड़का प्रदुमन तैयार हो गया। लेकिन बड़ा लड़का शिवगोविंद बैंक का लोन चुकाने से मना कर दिया। जिसके चलते जमीन बेच रहा हूं।
सब रजिस्ट्रार अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि बैनामा करने आए कुछ लोग तहसील परिसर में ही विवाद करने लगे। अभी वह लोग रजिस्ट्री ऑफिस के पास नहीं पहुंचे थे। विवाद शांत होने के बाद देर शाम को बैनामा किया गया।