फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर में घुसकर सोफा कारीगर की हत्या, इस चीज को बनाया गया था हथियार

Thu, 22 Oct 2020 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर में सोफा कारीगर वाजिद अली (40) के सिर पर छोटे सिलिंडर से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने के बाद  बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


आसपास के लोगों को वारदात की भनक नहीं लग सकी। रात आठ बजे के करीब किराएदार बहादुर के आने पर हत्या की खबर पुलिस को हो सकी। इसके बाद एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ फोरेंसिक टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया वारदात के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आया है।
 
जानकारी के मुताबिक, वाजिद अली लच्छीपुर स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। बहादुर नाम का किराएदार मकान में रहता है। बहादुर सुबह काम पर चला गया था। बुधवार रात आठ बजे के करीब वह लौटा तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है। अंदर वाजिद का दरवाजा बिना सिटकनी लगाए बंद था।
विज्ञापन


बहादुर के आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उसे शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा। बिस्तर के नीचे वाजिद का शव पड़ा था। पास में एक छोटा सिलिंडर पड़ा था, जिस पर खून के निशान थे।

यह देखकर वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें