फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में छह साल की बच्ची का अधजला शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 22 Oct 2020 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना टांडा के तहत एक गांव की हवेली से बुधवार देर शाम प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ है। लोगों ने हवेली में बच्ची का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त गांव का ही एक व्यक्ति का पोता उनकी बेटी को बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद वह नहीं लौटी। पिता ने कहा कि आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को जलाकर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया है। थाना टांडा के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें