फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीर नगर: मामूली बात को लेकर घर में हुआ झगड़ा, नाराज भाई-बहन ने उठा लिया ये खतरनाक कदम

Sat, 04 Apr 2020 11:20 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीर नगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम धवरेपार बढ़या निवासी सगे भाई बहन अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन सीएचसी केंद्र नाथनगर लेकर पहुंचे। हालत में सुधार होता न देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के काली जगदीशपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम धवरेपार बढ़या निवासी रंजीत हरिजन के घर में शुक्रवार की देर शाम को किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया तथा 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों बच्चो की तबियत खराब होने लगी। मुंह से झाग निकलता देख परिजन उपचार के लिए सीएचसी केंद्र नाथनगर लेकर गए।

हालत में सुधार होता ना देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले को लेकर लोग अलग-अलग बात कह रहे है। भाई बहन ने किस कारण बस जहरीला पदार्थ खाया था। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें