फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सरदारनगर ब्लॉक प्रमुख के भाई की पीट-पीटकर हत्या, गड्ढे में मिला शव

Sat, 01 Aug 2020 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • आरोपितों के घर गई पुलिस तो सभी के दरवाजे पर लटका मिला ताला, केस दर्ज
  • डॉग स्कवॉयड के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी, आरोपितों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सरदारनगर इलाके के आमकोल गांव में सरदारनगर की ब्लॉक प्रमुख शशिकला यादव के भाई दिनेश यादव (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह एक गड्ढे में उनका शव मिला। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दलित बस्ती के युवकों से उनका विवाद हुआ था और उन्हीं लोगों ने हत्या की है।

विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय भी डाग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एसएसपी ने पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। उधर, पुलिस दलित बस्ती में पहुंची तो आरोपितों के घर पर ताला लटका मिला।

पुलिस ने पिता डॉक्टर यादव की तहरीर पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, राजेंद्र, लालजी, व्यासमुनि, सिप्पू, रामनरेश, मुंजेश, होरिल के खिलाफ मारपीट, हत्या, शव छिपाने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आमकोल गांव निवासी डॉक्टर यादव के पुत्र दिनेेश यादव बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे के करीब ब्रह्मभोज में जाने के लिए निकले थे। आरोप है कि गांव के बाहर कुछ लोग खुले में शौच कर रहे थे। मना करने पर दिनेश का दलित बस्ती के युवकों से विवाद हो गया। मनबढ़ों ने दिनेश को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह कुछ दूरी पर स्थित रमेश यादव के घर की तरफ भागे।

रमेश यादव ने मनबढ़ों को डांट कर भगा दिया था। कुछ देर रुकने के बाद दिनेश जब बाहर निकले तो घात लगाए युवकों ने उन्हें घेर लिया और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने पीट-पीटकर वहीं पर दिनेश की हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया। इधर, घरवाले दिनेश की तलाश में थे। शुक्रवार की सुबह दिनेश का शव गड्ढे से बरामद हुआ।

विज्ञापन

तीन बच्चों के पिता थे दिनेश

दिनेश यादव दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई राजेश यादव की बीस साल पहले मौत हो गई थी। दिनेश के तीन बच्चे हैं। 13 साल का अनुराग, दस साल का अंकित और 9 साल की बेटी शालू है। दिनेश की बहन शशिकला सरदारनगर की ब्लॉक प्रमुख हैं। हत्या की सूचना पर दिनेश के रिश्तेदार और बसपा नेता हरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख के पति मनोज यादव, ब्रह्मपुर के ब्लॉक प्रमुख केशवनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे थे।

दिनेश पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी
दिनेश यादव पर कई मुकदमे दर्ज थे। साल 2010 से लेकर 2017 तक मारपीट के छह केस दर्ज हुए थे। उसके खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2017 और 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी। पिछले साल उसे जिला बदर भी किया गया था।

गांव में फोर्स तैनात किया गया
गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है। पीएसी के साथ ही कई थाने की फोर्स लगाई गई है। घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि दिनेश का शव मिलने के बाद गांव के कुछ लोग आरोपितों के घर पहुंच गए थे।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। -डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें