फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पासवान महासभा के जिलाध्यक्ष की पिटाई करने वाला सिपाही निलंबित, जांच में जुटे अधिकारी

Mon, 11 Jan 2021 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock
विज्ञापन

देवरिया जिले में एक पक्ष के युवक को थाने से छुड़ाने गए पासवान महासभा के जिलाध्यक्ष को पीटने के आरोपी सिपाही को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। उधर, पीड़ित पक्ष ने इस मामले में कुल तीन सिपाहियों पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगड़ा गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर चली आई। शाम को नौतन ग्रामसभा के रमन छपरा निवासी एवं पासवान महासभा के जिलाध्यक्ष नागेश्वर पासवान इस युवक की पैरवी करने थाने चले गए। किसी बात को लेकर थाने में तैनात सिपाहियों से उनकी बहस हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उनसे और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई भी हो गई। ऐसे में कुछ पुलिसकर्मियों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इससे कुछ देर के लिए थाना परिसर में माहौल गरमा गया। मारपीट में नागेश्वर पासवान का सिर फट गया। ग्रामीणों के सहयोग से ही उन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, थाने के एसओ दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को नागेश्वर के पिता दिनेश पासवान समेत पासवान महासभा के पदाधिकारियों ने तीन सिपाहियों के खिलाफ नामजद एवं थाना परिसर में शराब पीकर फरियादी की पिटाई करने की शिकायत एसपी से की।

इसके बाद आरोपी एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बरियारपुर थाना परिसर में मारपीट करने के आरोपी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। अन्य आरोपी सिपाहियों के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें