फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर के साथ किया कुकर्म

Mon, 22 Mar 2021 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महराजगंज जिले से गोरखपुर वीआईपी ड्यूटी में आए इंस्पेक्टर ने होटल में वेटर के साथ बदसलूकी कर दी। लड़की की डिमांड न पूरी होने पर वेटर को कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा।

विज्ञापन


इसके बाद होटल मैनेजर की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वह खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए भिड़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

नशे में धुत इंस्पेक्टर का मेडिकल कराकर कोतवाली पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म, नशे में धुत होकर हंगामा करने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

वेटर संग की गंदी बात

जौनपुर जिले का मूल निवासी विनोद कुमार यादव महराजगंज में तैनात है। शनिवार को वीआईपी ड्यूटी के लिए वह गोरखपुर आया। बबीना रोड के होटल में उसने कमरा लिया। रात में करीब 11 बजे कहीं से नशे में धुत होकर वह होटल में पहुंचा।

थोड़ी देर बाद उसने होटल कर्मचारियों से लड़की का इंतजाम करने को कहा। उसकी बात सुनकर होटल कर्मचारी परेशान हो गए। नशे में धुत इंस्पेक्टर ने जमकर मनमानी की। खाना मंगाने के बहाने वेटर को कमरे में बुलाया। उसे जबरन पटककर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा।

वेटर के चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी जुट गए। पुलिस विभाग से मामला जुड़े होने की वजह से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस पहुंची तो इंस्पेक्टर आधे कपड़ों में मिला।

इस दौरान उसने पुलिस वालों को भी धमकी दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। उसका मेडिकल टेस्ट कराने के बाद हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें