फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में पुलिस ने पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 06:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास कर ट्रक लेकर भाग रहा था तस्कर
  • चार माह पहले इसी ट्रक के साथ पकड़ा गया था चालक

 
विज्ञापन
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मईल पुलिस ने रविवार सुबह पड़री गजराज गांव के समीप पशुओं से भरा एक ट्रक को पकड़ लिया। पशुओं को बिहार को भेजा जा रहा था। मौके से दो तस्करों को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पशुओं को गो आश्रय केंद्र भेजा गया।

विज्ञापन


मईल पुलिस रविवार को भागलपुर पुलिस चौकी पर एक ट्रक को संदिग्ध देख उसे रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। चौकी के सिपाही मनीष गिरी ने ट्रक का पीछा करते हुए मईल थानाध्यक्ष को सूचना दी।

ट्रक को रोकने के लिए मईल पुलिस ने पड़री गजराज गांव के सामने घेराबंदी कर दी। यह देख ट्रक रोक चालक व खलासी ट्रक से कूद कर भागने लगे। पुलिस ने उन दोनों तस्करों को पकड़ कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाने लाकर ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाया गया तो अंदर 26 पशुओं को रखा गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम परमेस पासवान व मुहम्मद जफर जौनपुर निवासी बताया। इसमें गिरफ्तार चालक परमेस पासवान चार माह पहले इसी ट्रक के साथ पशु तस्करी में पकड़ा गया था। एक माह पहले ट्रक रिलीज हुई थी।

तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, गोवंश निवारण अधिनियम, जानलेवा हमला करने के मामला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पशुओं की बरामदगी वाली टीम में एसओ शैलेंद्र कुमार, एसआई रामचंद्र यादव, कांस्टेबल साहिल मौर्य, पीयूष यादव, श्रीनारायण यादव, राम आशीष, मनीष गिरी शामिल रहे। एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पशुओं को गो आश्रय केंद्र भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें