फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस ने पकड़ी पशुओं से लदी गाड़ी, नदी में कूदकर फरार हुए तस्कर

Sat, 13 Feb 2021 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी पुलिस ने शुक्रवार की रात बारह बजे के करीब तीन पशुओं से लदे पिकअप को पकड़ लिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर नदी में कूदकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस पिकअप नंबर के आधार पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पशुओं को गौशाला भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष खजनी मृत्युंजय राय को शुक्रवार की रात्रि 12 बजे जानकारी मिली कि कुछ पशु तस्कर रास्ते मे खड़े गौवंशो को बांधकर वाहन में लादकर बिहार ले जाने की फिराक में लगे हुए हैं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खजनी द्वारा टीमें गठित कर दी गई। एक टीम को छताई पुल के पास पंप के पास लगाई गई थी। पिकअप पर लदे वाहन देखकर पुलिस ने पीछा किया तो पशु तश्कर नौसढ़ की तरफ भागने लगे मगर पुलिस पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी करके गाड़ी रोकी और पिकअप की तलाशी लेने लगी।
विज्ञापन

 
इस दौरान पशु तस्कर पिकअप को छोड़कर भागने लगे थाना खजनी मृत्युंजय राय अपने हमरायों के साथ दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन रात होने के कारण पशु तस्कर नदी में छलांग लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। तीन पशुओं को बरामद कर मेडिकल जांच कराकर कान्हा उपवन हरिहरपुर में भेज दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें