फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर दो सगे भाइयों में चल रहा था विवाद, भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

Mon, 11 Jan 2021 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, मझगांवा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मझगांवा इलाके के रकहट गांव में जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा रामबुझारत (55) की पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों सगे भाइयों में लंबे समय से जमीन के लिए विवाद चला आ रहा है। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के रकहट निवासी रामधुरी व रामबुझारत सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच जमीन के विवाद में एक वर्ष पहले भी मारपीट हुई थी। इस दौरान रामधुरी की पत्नी को काफी चोट लगी थी। तभी से दोनों परिवार में तनाव चला आ रहा है।

रविवार शाम को रामबुझारत यादव अपने खेत की तरफ गए थे। इसी समय रामधुरी के परिजन खेत में पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। रामबुझारत को उनके भतीजों ने जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा ले गई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रामबुझारत की मौत हो गई। अभी थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें