उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग बंधे पर मंगलवार की देर शाम को पड़ोसी के घर में घुसे एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के इलाहीबाग बंधे के पास रहने वाला 25 वर्षीय सोनू कबाड़ का काम करता था। उसका पड़ोसी अशफाक से अक्सर विवाद होता रहता था।
आरोप है कि मंगलवार को सोनू शराब के नशे में आया और अशफाक के घर में जाकर सो गया। अशफाक ने गलत इरादे से घर में सोने का आरोप लगाकर सोनू की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ था।