फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से अवैध संबंध में बाधक बनने पर बड़े भाई का कातिल बना सुरेश, इस तरह की हत्या

Fri, 31 Jan 2020 07:27 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सहजनवां इलाके के गोविंदपुर लोनिया गांव के पास सहेंद्र (27) की हत्या उसके ही छोटे भाई सुरेश साहनी ने की थी। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि मृतक की पत्नी (भाभी) से उसके नजदीकी संबंध थे, जिसमें भाई बाधक बन रहा था इस वजह से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे के राड को बरामद कर लिया। हालांकि हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी के शामिल नहीं होने की वजह से उसे आरोपित नहीं बनाया गया है।  
विज्ञापन


एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपित के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 22 जनवरी को अज्ञात युवक की हत्या कर फेंका गया शव सहजनवां इलाके में मिला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की थी। युवक की पहचान रद्युनाथपुर निवासी सहेंद्र के रूप में होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि जिस दिन सहेंद्र घर से निकला था, उस दिन उसके साथ बाइक से भाई भी मौजूद था।

पुलिस ने छानबीन तेज की तो भाई सुरेश साहनी घर छोड़कर भाग गया, जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया। पुलिस ने आरोपित को सिसई पुल से गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने हत्या की बात कबूल ली। बताया कि भिटी के पास तालाब किनारे उसने आला कत्ल (लोहे की राड) को छिपाया है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर राड को बरामद कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेजा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव, सिपाही धनंजय सिंह, अर्जुन कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें