फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: खेलते समय लापता मासूम का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 09 Sep 2021 07:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

परिवार के लोगों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पूना में रहने वाले मासूम के पिता के आने पर ही शव पुलिस को देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के श्रीपालपुर के टोला ननकूपुर गांव स्थित मां काली के स्थान के पास से बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे लापता हुए चार वर्षीय मासूम का शव शाम 4:30 बजे घर से 100 मीटर दूर गड्ढे में मिला। परिवार वालों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक है। मासूम के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, परिवार के लोगों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पूना में रहने वाले मासूम के पिता के आने पर ही शव पुलिस को देंगे। एसओ दुर्विजय का कहना है कि गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि श्रीपालपुर के टोला ननकूपुर गांव निवासी मन्नान का चार वर्षीय पुत्र फरहान सुबह करीब 10 बजे घर के पास स्थित मां काली के स्थान के समीप खेल रहा था। काफी देर तक घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे खोजने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज मिले
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवार व गांव वालों के साथ मासूम की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने माइक से पूरे गांव के एक-एक घर की तलाशी लेने का एलान किया। कुछ देर बाद किसी ने गांव के बाहर प्रदीप के खेत के बगल स्थित गड्ढे में बच्चे का शव देखा।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि बालक के दोनों घुटने, चेहरे और पैर में ऐसे निशान हैं, जिससे लगता है किसी ने उसकी हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। घटना से मां यास्मीन, बहन जोया, अरहान व परिवार के सभी लोग दुखी हैं। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि मृतक के पिता के शुक्रवार तक आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें