फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विवाद सुलझाने गई पुलिस पर दबंगों ने किया हमला, पिस्टल छीनने की कोशिश

Tue, 04 May 2021 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दारोगा ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग कर भीड़ को भगाया, कई पुलिसकर्मी घायल। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, बांसगांव के बसौली खुर्द गांव की घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के ग्राम बसौली खुर्द में सोमवार को खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में बड़ी संख्या में दबंगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी उन्होंने जानलेवा हमला कर एक दारोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की तहरीर पर दर्जनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बांसगांव थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को दिए तहरीर में बताया कि क्षेत्र बसौली खुर्द में मारपीट व विवाद की सूचना पर पीआरवी 3894 के रमेश यादव व अरविंद उपाध्याय तथा मैं आवश्यक कार्रवाई व शांति व्यवस्था के लिए 12.32 बजे मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राम सांवर पुत्र फिरंगी प्रसाद निवासी बसौली खुर्द के घर उसी गांव के हरिचन्द बेल्दार, कन्हैया बेल्दार, मिश्रीलाल बेल्दार, महेन्द्र बेल्दार, श्यामप्यारी पत्नी हरिश्चन्द, विन्द्रावति देवी पत्नी राजमंगल, गीता देवी पत्नी कन्हैया बेल्दार, शान्ति देवी पत्नी मिश्रीलाल बेल्दार, सुभाष बेल्दार, पत्नी सुभाष बेल्दार, राजमंगल, दिलीप कुमार, विजय कुमार पुत्र गामा, शिवम, बांकेलाल, प्रतीक आदि लाठी, डंडे, राड व ईंट-पत्थर से लैस होकर मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन

राम सांवर व उपरोक्त के घर पहुंचकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही थी, तभी सुभाष बेल्दार, कन्हैया बेल्दार व मिश्रीलाल बेल्दार ने आवाज देकर करीब 50 महिलाओं और पुरुषों को बुला लिया। इनके ललकारने पर सभी लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।
 
छड़ से सुभाष, मिश्री लाल, कन्हैया व राजमंगल ने पुलिसकर्मियों के सिर व शरीर पर वार कर दिया। उनके साथ के अन्य लोग ईंट पत्थर चलाते हुए पिस्टल छीनने लगे। पिस्टल से एक राउंड हवाई फायरिंग कर पीआरवी कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। 

हमले में पुलिस कर्मियों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने दारोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं राम सांवर की तहरीर पर भी केस दर्ज किया गया है। एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें