उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला इलाके में सोमवार की रात में रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो लाख रुपये की टप्पेबाजी की जांच तेज कर दी गई है। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि एक आरोपी वर्दी में था। पुलिस बनकर वह लोग लूटपाट किया करते थे। यह चौंकाने वाले खुलासा होने के बाद पुलिस वालों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
खबर है कि इस गिरोह में कोई ना कोई पुलिसकर्मी भी शामिल है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर गिरोह के पर्दाफाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के दुबौली निवासी अंशुमान राय सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने बोलरों से देईडीहा होते हुए घर जा रहे थे। लमतिया में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बोलरों को ओवर टेक कर रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उन्हें रुपये दोगुना करने का लालच दे दिया।