फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: खेत में मिला लापता बालिका शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 28 Nov 2020 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार के तोला मठिया की 11 वर्षीय बालिका का शव शुक्रवार की देर रात खेत में मिला। घटना की जानकारी होने पर एएसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बालिका के कपड़े शव से कुछ दूरी पर मिलने के कारण दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मठिया टोला निवासी बालिका शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से लापता हो गई। घर वालों ने काफी खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा गांव और खेतों के तरफ खोजबीन शुरू हुई।

विज्ञापन

रात में करीब 10 बजे बालिका का गला कटा शव एक खेत में मिला। एसओ जितेंद्र सिंह ने इसकी सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी तो अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हालांकि पुलिस ने अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्यारों की तलाश में जगह-जगह छापा मारा जा रहा है।

एसओ जितेंद्र सिंह का कहना कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना में गांव के ही एक व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है। एसपी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि बालिका की हत्या के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास चल रहा है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें