नाबालिग लड़की और लड़के को बांधकर पीटा गया।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला इलाके में एक नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन पहले कमरे में बंद करने फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
लोकलाज के डर से लड़की की मां ने पहले इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वह थाने पहुंची तो मामला पुराना बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। मंगलवार को महिला तहसील दिवस में वीडियो लेकर पहुंची। अब सीओ गोला ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 23 अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को गांव के लोगों ने पकड़कर जबरन एक लड़के के साथ कमरे में बंद कर दिया। फिर वहां से निकालकर एक पेड़ से हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पीटा। लड़की को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई फोटो व वीडियो बनाकर कई जगह भेजते रहे।