फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर नाबालिग युगल ने दी जान, घर वालों ने कहा- नहीं पता था ऐसा करेंगे

Sat, 06 Jun 2020 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
मालगाड़ी। फाइल - फोटो : ani
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तड़के एक नाबालिग युगल ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी भटनी को जानकारी दी। जीआरपी भटनी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान हो गई है।

विज्ञापन

 
खामपार थानाक्षेत्र के सरया गांव निवासी बालचंद का 17 वर्षीय बेटा अजय प्रसाद का रिश्तेदारी में आई किशोरी निशा (16) से प्रेम हो गया था। निशा बरहज थानाक्षेत्र के तेलिया शुक्ल गांव के रहने वाले हरिलाल प्रसाद की बेटी थी। निशा चार माह पहले बीमार मौसी सरया निवासी प्रभावती देवी की देखरेख करने आई थी। यहां उसका अजय से प्रेम हो गया।

शुक्रवार की देर शाम दोनों घर से निकले और भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर आ गए। स्टेशन पर रेलकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। वे दोनों प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने टीन शेड के नीचे एकांत में बैठ गए। अजय के पॉकेट से फ्यूराडान की शीशी मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया होगा और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डाउन मेन लाइन के ट्रैक के बीच लेट गए होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मालगाड़ी से हुई मौत

डाउन ट्रैक पर तड़के तीन बजे मालगाड़ी से दोनों का हाथ कट गया तथा सिर में गहरी चोट लग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मुकेश कुमार वॉकी-टॉकी से भाटपाररानी स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद आगे बनकटा रेलवे स्टेशन गए और गाड़ी रोककर घटना की लिखित सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी भटनी को दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिए। अजय के मोबाइल के सिम से उसकी पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी। बाद में निशा के परिवारवालों को भी सूचना दी गई।

परिवारवालों ने दोनों शवों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जीआरपी भटनी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। शवों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें