फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हत्या: गाली देने से मना किया तो पीटकर मार डाला, दो दिन मौत से जझता रहा शख्स

Tue, 15 Mar 2022 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

12 मार्च को पिटाई के बाद कराया गया था भर्ती, सोमवार को मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर, आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग मोहल्ले में गाली देने से मना करने पर मनबढ़ों ने मजदूर को पीटकर मार डाला। 12 मार्च को पिटाई के बाद घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों के परिजनों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी सदानंद साहनी मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते थे। आरोप है कि 12 मार्च को शाम सात बजे मोहल्ले के रामू, मोनू व लाला शराब पीकर गाली दे रहे थे। सदानंद ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मिलकर डंडे से सिर पर हमला कर दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोगों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार को मौत हो गई। उधर, रविवार की शाम को सदानंद की भतीजी ज्योति साहनी ने घटना की जानकारी तिवारीपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर आरपी सिंह ने बताया कि ज्योति की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें