फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, बच्ची घायल

Mon, 01 Jun 2020 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के सीहापार रेलवे हाल्ट पर एक विवाहिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं उसके साथ में मौजूद दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के घुरियापार गांव में मायके आई विनीता (23) की सीहापार रेलवे हाल्ट पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन की ठोकर लगने से साथ में मौजूद दो वर्षीय बेटी घायल हो गई।

पुलिस की मदद से एंबुलेंस से घायल बच्ची को सीएचसी सहजनवां ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता ने आत्महत्या की या दुर्घटनावश हुआ, स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें