फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में बेरहमी से भरकर ले जा रहे थे गोवंश, हादसे के बाद छोड़कर भागे तस्कर, आठ की मौत

Wed, 03 Feb 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के महदेवा बाजार के पास सुबह कोहरे की वजह से एक ट्रक की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ट्रक में 17 गोवंश को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद ट्रक सवार तस्कर फरार हो गए। मौके पर पशु चिकित्सक बुलाए गए, मगर तब तक आठ गोवंश की मौत हो चुकी थी। घायल अन्य गोवंश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि चालक ने धान लादने की बात बताई थी।

पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। देर शाम थानेदार की तहरीर पर ट्रक मालिक, चालक और अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुबह पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर गई और ट्रक को लेकर थाने पर आई। ट्रक में गोवंश को बड़ी क्रूरता के साथ पैर बांधकर ठूंसा गया था। पशुओं को नशे का इंजेक्शन भी दिया गया था, जिससे वे ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे।

कुल 17 गोवंश में से आठ की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में पता चला कि मृत हुईं दो गाय गर्भवती भी थीं। मृत सभी गोवंश को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। बाकी बचे गोवंश को हरिहरपुर गोशाला में भेज दिया गया।

ट्रक आजमगढ़ जिले के अतरौला ग्राम निवासी नितिन सिंह के नाम से है। ट्रक मालिक से पुलिस ने फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि जौनपुर निवासी चालक सलमान ने बीते 30 जनवरी को धान लादकर गोरखपुर स्थित राइस मिल जाने की बात बताई थी। उसके साथ व्यापारी संजय जायसवाल भी था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें