उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरार तुला गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल पुराने झगड़े में सोमवार की सुबह फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दयानंद (40) की ईंट से कूचकर कर हत्या कर दी गई।
वहीं परिवार के भाई राजेश सिंह, भतीजी प्रतिभा पुत्री राजेश सिंह, भाभी विंदु सिंह पत्नी राजेश सिंह को भी पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मृतक के भाई ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।