शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे तो शव के फूल जाने के कारण पहले तो नहीं पहचान सके। कुछ देर बाद दोबारा देखा और शव की शिनाख्त आशीष के रूप में की। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि शव का शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक आशीष ने 22 सितंबर को गायब होने वाले दिन सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। उसने फोटो भी शेयर किया है। साथ ही खुद की हत्या होने की आशंका भी व्यक्त की है। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन पर हुए पोस्ट के जरिए कई राज खुल सकते हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मृतक आशीष की मौत राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत जानकारी मिलेगी कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्ट और परिजनों की आशंका सही है। या फिर युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस पर्दा उठ जाएगा।