फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला शख्स का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 22 Nov 2020 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार(गोरखपुर)।
विज्ञापन
crime amar ujala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवे ढोलबजवा गांव में राम अवध पासवान (32) का शव टीनशेड में फंदे से लटकता मिला। दोनों पैर जमीन को छू रहे थे और मुड़े हुए थे। इस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोनवे ढोलबजवा निवासी राम अवध शुक्रवार शाम छह बजे घर से निकले थे। घर नहीं आने पर पिता रामज्ञा पासवान उनकी तलाश में निकले, लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार सुबह छह बजे छोटा भाई अवधेश शौच करने गया था। इसी दौरान गांव में खाली पड़े टीनशेड के खुले दरवाजे पर उसकी नजर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो राम अवध का शव लटका हुआ था।

राम अवध की पत्नी रंजीता घर पर नहीं रहती है। वह सात साल से दो बच्चों के साथ भैरोपुर स्थित अपने मामा रामभरोसे के घर रहती है। राम अवध बेंगलुरु में पेंट पॉलिश का काम करता था। तकरीबन एक साल से घर पर रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि राम अवध ने एक माह पहले भैरोपुर जाकर उससे मुलाकात की थी। पत्नी का आरोप है कि पति की हत्या करके लाश लटकाई गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर खोराबार नासिर हुसैन का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें