मौके पर जुटे लोगों ने शव की पहचान घोरटप भिस्वा के रहने वाले 18 वर्षीय राहुल चौहान के रूप में की। बताया जा रहा है कि राहुल मिनी ट्रक का ड्राइवर था। अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू हुई।
कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि मृत युवक राहुल का अवैध संबंध एक महिला से था। शुक्रवार की रात में वह उस महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंच गया। रात में महिला के पति ने पकड़ लिया।
आरोप है कि अवैध संबंध की जानकारी से नाराज पति ने धारदार हथियार से राहुल के गले पर वार कर हत्या कर दी। मृत युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस मामले में आरोपी दंपती से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी तथ्यों की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।