फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 08 Jun 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।

सार

  • रात में ही कमरे में हुआ हादसा, पत्नी को भनक नहीं, सुबह देखा गया शव
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, घरवालों ने बहू की भूमिका से इंकार किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के वनपुरवा टोला में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद अनिल गुप्ता (25) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पत्नी भी उसी कमरे में सोई थी मगर उसे भनक नहीं लग सका।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह शव लटकता देख उसने शोर मचाया तो घरवालों को जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बहू की किसी भी भूमिका से इंकार किया है।
 
जानकारी के मुताबिक, श्रीराम गुप्ता का बेटा अनिल हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। चार महीने पहले वह गांव लौट आया और फिर मंडी में बोरा ढुलाई का काम करने लगा। अनिल शराब पीने का आदी था। ऐसे में शराब पीने को लेकर ही उसका रोजाना पत्नी से विवाद होता था।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। रविवार की रात में वह फिर शराब के नशे में घर आया और पत्नी से इसी बात पर विवाद हो गया। पत्नी नाराज होकर सो गई और फिर पति ने कमरे में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। पति अनिल का शव देखकर वह चीख पड़ी तो घरवाले भी उसके कमरे में पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें