फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बिहार का कुख्यात माफिया मुन्ना मिश्रा गिरफ्तार, बदमाश पर दो लाख का था इनाम

Fri, 23 Jul 2021 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

यूपी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया बदमाश।
विज्ञापन
माफिया मुन्ना मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदोश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र से गुरुवार की रात में बिहार का कुख्यात दो लाख का इनामी बदमाश मुन्ना मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यूपी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश पकड़ा गया। बिहार के कटया थाने की पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए माफिया के खिलाफ बिहार में 50 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के पानन गांव निवासी मुन्ना मिश्रा का गुरुवार की रात में बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में लोकेशन मिला। इस पर बिहार की पुलिस और एसटीएफ सक्रिय हो गई।  

बदमाश के बारे में पुलिस को भी भनक लग गई। इस पर दोनों प्रदेश की पुलिस मुन्ना मिश्रा को पकड़ने में जुट गई। रात में करीब दस बजे मुन्ना मिश्रा को यूपी और बिहार की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मेदी पट्टी से गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के खिलाफ बिहार पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाश के खिलाफ बिहार के विभिन्न जनपदों में हत्या लूट जैसे संगीन अपराध के 50 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बारे में चर्चा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। वापस लौटते समय इस बदमाश का कई दिनों से लोकेशन देवरिया जनपद के थाना क्षेत्र में मिल रहा था। इसके पीछे देवरिया की एसओजी भी लगी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी। क्योंकि यह ठिकाना बदलता रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें