माफिया मुन्ना मिश्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी-बिहार का दो लाख रुपये का इनामी बदमाश का कबूलनामा हैरान करने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने एक व्यक्ति से आठ लाख में एके 47 खरीदने की बात कबूल की है।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के ग्राम प्रताप पुर थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज निवासी एक दबंग अवैध असलहा तस्कर है। मुन्ना मिश्रा ने स्वीकार किया कि पुलिस ने जो एक-47 उसके पास से बरामद की है, उसे उसने आठ लाख रुपये में खरीदी थी। इसके अलावा एक-47 में प्रयुक्त होने वाली गोलियां नौ सौ रुपये प्रति गोली के हिसाब से खरीदी थी।
उसने बताया कि गिरफ्तारी से कुछ दिन पूर्व भी संदेश आया था कि एक और एके-47 आ गई है। खरीदना चाहो तो खरीद सकते हो। उसने पुलिस को बताया कि 2018 में उसका एक सहयोगी जो हत्या के केश में जेल में बंद था। वह जमानत पर बाहर आया तो उसके पास आने जाने लगा।
वहीं पर उसका परिचय ग्राम बभनी थाना भोरे जिला गोपालगंज निवासी, ग्राम सिधरिया थाना कटया जिला गोपालगंज निवासी से हुआ। इसी बीच मुन्ना ने भोरे क़स्बे में विकास सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह बड़ा अपराधी बनकर नाम कामना चाहता था।