फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ प्रेमी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बड़ी मुश्किल से पहुंची घर

Fri, 30 Oct 2020 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने प्रेमी पर दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा है कि पड़ोसी गांव के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और कुशीनगर, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों पर रखा और दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली पहुंची किशोरी ने बताया कि इंटर की पढ़ाई के दौरान बगल के गांव के युवक के साथ उसकी नजदीकी हो गई। वे छिप-छिपकर मिलने लगे। दोनों ने शादी की इच्छा जताई तो घर वालों ने इसका विरोध किया। अंत में दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। एक साल पूर्व दोनों ने घर छोड़ दिया।
प्रेमी ने उसे पहले कुशीनगर, उसके बाद लखनऊ, दिल्ली व हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर रखा। किशोरी का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने अलग-अलग जगहों पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर वह मारता-पीटता था। हरियाणा से किसी तरह से भागकर गुरुवार को वह जिले में पहुंची और अपनी एक सहेली के घर रात बिताई। शुक्रवार को उसके प्रेमी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें