फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोटेदार को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोटेदार के बेटे से कुछ लोग उधारी का पैसा मांगने आए थे। इस दौरान विवाद हो गया और दूसरा पक्ष हमलावर हो गाय। बेटे को बचाने पहुंचे कोटेदार को हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत बांसगांव के बड़ावन मुहल्ले में शुक्रवार सुबह एक कोटेदार की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी, कोटेदार के बेटे से बकाया वसूलने गए थे। पुलिस ने इस मामले में गोपाल श्रीवास्तव, उनके पुत्र गौरव, अंकुर व साथियों प्रिंस सिंह, संजीव उर्फ सोनू व राघवेन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस किया है। देर रात पुलिस ने मामले में आरोपी गोपाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या पांच बड़ावन पश्चिमी निवासी अशोक गुप्ता (55) आपूर्ति विभाग के कोटेदार थे। अशोक के पुत्र अरुण ने मुहल्ले में ही परचून की दुकान खोल रखी है। अरुण एक एजेंसी से उधारी पर बिस्किट लिया था। अरुण का कहना है कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे एजेंसी संचालक गोपाल श्रीवास्तव अपने दो पुत्रों गौरव व अंकुर तथा साथियों प्रिंस सिंह, संजीव उर्फ सोनू व राघवेन्द्र सिंह के साथ दुकान पर पहुंचे। गोपाल बकाए के सात हजार रुपये मांग रहा था, जबकि अरुण का कहना था कि रुपये गुरुवार की शाम को ही दे दिए थे।

इस बात पर कहासुनी के बाद दूसरा पक्ष अचानक हमलावर हो गया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अशोक बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी जमकर पीट दिया। किसी तरह से अगल-बगल के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


परिजन घायल अशोक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दिनदहाड़े कोटेदार की हत्या की सूचना मिलते ही सीओ राहुल भाटी, तहसीलदार संदीप त्रिपाठी, नायब तहसीलदार चंदन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक, एसएसआई नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, एसआई राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें