सूखा था खून, आसपास भी निशान नहीं
धड़ से अलग सिर के गले का पास खून सूखा हुआ था। इससे साफ है कि हत्या कहीं और की गई। साथ ही काफी पहले। अगर, तुरंत का होता तो खून में बहाव होता, सूखता नहीं। दूसरे, पोल्टी फार्म पर आने जाने वालों ने भी बताया कि सुबह वहां पर कुछ नहीं था। आशंका है कि कोई लाकर धीरे से सड़क किनारे कटे सिर को लुढ़का कर चला गया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नवजात का कटा सिर मिला है। कोशिश की जा रही है कि उसकी पहचान हो जाए। धड़ नहीं मिला है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि कटे सिर को लाकर फेंका गया है। पुलिस टीमें लगी है। कटे सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी।